सौर मण्डल के पाँच ग्रहों का अदभुत संगम

सौर मण्डल के पाँच ग्रहों का अदभुत संगम |सौरमंडल के पाँच ग्रहों की परेड | saur mandal ke paanch grahon ka adabhut sangam

सौर मंडल में पाँच ग्रह बुध ,शुक्र ,मंगल,बृहस्पति और शनि ग्रह एक साथ 24जून को एक सीध में दिखाई देगा।इन ग्रहों को एक साथ बिना किसी उपकरण की सहायता से सुबह के समय देखा जा सकता हैं। इन ग्रहों को पूरब से दक्षिण की ओर आसमान में देखा सकते हैं। खगोलविद इस घटना को ‘ संगम ’ कहते हैं। सबसे अदभुत बात यह है कि ये ग्रह सूर्य से अपने प्राकृतिक क्रम में हैं।

स्काई और टेलिस्कोप मैगज़ीन ने कहा था की ,दिसम्बर 2004 के बाद ये नजारा आसमान में नहीं देखा गया ।

आसमान में दो तीन ग्रहों का एक साथ दिखना सामान्य- सी बात हैं ,लेकिन पाँच ग्रहों का संगम दिखना अपने –आप में अनोखा और दुर्लभ हैं।

नासा के खगोलशास्त्री  और शोधकर्ता मितजी एडम्स ने बताया की पारंपरिक रूप से ग्रहों का ये संगम गंभीर खगोल विज्ञान की तुलना में ज्योतिष से ज्यादा संबन्धित हैं। ज्योतिष की माने तो यह संयोग हमारे जीवन को प्रभावित करेगा । ग्रह – नक्षत्रों की चाल बदलने से सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता हैं।

Q . सौर मंडल में कुल कितने ग्रह हैं ?

Ans = 8

Q. सौर मंडल में सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा हैं ?

Ans = बृहस्पति

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *